शिमला। शहर के विकासनगर में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। सुनी तहसील के चेबड़ी गांव निवासी संतोष ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी सास कृष्णा के साथ विकासनगर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बीसीएस की ओर से आई कार ने सास को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं। मामले में छोटा शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। संवाद