फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: घोघरधार से पधर जा रही कार टीप के पास गहरी खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

Thu, 15 Aug 2024 02:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)

सार

मंडी जिले के पधर-घोघर धार-डायनपार्क सड़क पर टीप नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
टीप के पास सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर-घोघर धार-डायनपार्क सड़क पर टीप नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मंडी रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोघर धार की तरफ से पधर आ रही एक कार गुरुवार सुबह टीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ईश्वर लाल पुत्र हल्कू राम गांव लचकंढ़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुद्धि सिंह पुत्र हल्कू राम निवासी गुम्मा घायल है। पधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार सवार मनाली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की पुष्टि एसएचओ पधर अशोक कुमार ने की।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें