शिमला। आईजीएमसी की न्यू ओपीडी के पास मंगलवार को एक कार में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहन खराब होने के कारण मार्ग पर यातायात वनवे हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया। आधे घंटे के बाद मार्ग पर खराब कार को हटाकर यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों से मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। ब्यूरो