शिमला। चैप्सली स्कूल भराड़ी में मंगलवार को हैप्पी क्लास रूम विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र पंचकूला के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और सुखद वातावरण तैयार करने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक अंजु बाला कटवाल और रमनिका ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रभावी शिक्षण-अधिगम की नई रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। संवाद