फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदर्शनी में मोमबत्तियां बनी दर्शकों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार से शुरू हुई द कनवर्जेंस चित्रकला प्रदर्शनी में हैंडमेड कैंडल और क्ले से बने फ्रिज मैग्नेट दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। प्रदर्शनी में केक, सैंडविच और ब्रेड समेत विभिन्न आकारों में बनाई गई खुशबूदार मोमबत्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी कीमत 150 से 400 रुपये तक रखी गई है। वहीं क्ले से बने फ्रिज मैग्नेट पर फूलों, पत्तियों और अन्य आकर्षक डिजाइनों को उकेरा गया है। इन्हें बनाने वाले कलाकार पुनीत ने बताया कि क्ले से बने फ्रिज मैग्नेट की काफी मांग है और प्रदर्शनी में ये हाथोंहाथ बिक रहे हैं। प्रदर्शनी की आयोजक श्यामा शर्मा ने बताया कि कलाकारों का उद्देश्य केवल चित्रों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि कला के माध्यम से हिमाचल की लोक परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करना और उनका प्रचार-प्रसार करना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें