शिमला। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बनी नई ओपीडी और वार्ड की सुविधा मरीजों को नवरात्र में मिलना शुरू हो जाएगी। आईजीएमसी में करोड़ों रुपये की लागत से इसे तैयार किया है। बताया जा रहा है सड़क के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए पांच ओपीडी बनी हैं। यहां पर पंजीकरण केंद्र के अलावा हिमकेयर और आयुष्मान के काउंटर भी हैं। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए 30 से 40 बिस्तरों वाले वार्ड तैयार किए हैं। यहां पर 7.8 करोड़ रुपये की सिटी सिम्युलेटर मशीन लगी है। इसकी सुविधा भी मरीजों को आने वाले दिनों में मिलनी शुरू हो जाएगी। संवाद