शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचाराधीन कैंसर मरीज की 80,000 रुपये की दवाएं चोरी हो गईं। मरीज अस्पताल के पास संस्था की सराय में तीमारदारों के साथ ठहरा हुआ था। सुबह को मरीज को दवाएं दी जानी थी। ऐसे में मरीज उपचार के लिए पूरी तैयारी से आया था, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही उपचार के लिए जाने लगा तो देखा कि उनके द्वारा खरीदी गई दवाएं चोरी हो गई है। इसके बाद तीमारदार ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला है और कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं परिवारजनों ने आग्रह किया है कि दवाओं का गलत प्रयोग न हो क्योंकि दवा कैंसर मरीज के लिए लाई गईं थीं। दूसरी ओर मरीज की दवा चोरी होने के बाद परिजनों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दवाई लेने के लिए पुनः परिजनों को चंडीगढ़ जाना पड़ा। इस कारण मरीज का उपचार में भी देरी हुई है। ब्यूरो