हिमाचल के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने की अवसर है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंदिरा स्टेडियम ऊना में 9 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक भर्ती होगी।
इसके लिए युवाओं को 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए एआरओ हमीरपुर ने आर्मी की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। ऊना में होने वाली भर्ती के लिए सामान्य ड्यूटी और लिपिक के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
पालमपुर में 12 नवंबर से शुरू होने वाली सेना की भर्ती में अब युवा सुबह चार बजे प्रवेश करेंगे। जबकि मैदान प्रवेश के लिए पहले यह समय रात साढ़े 12 बजे रखा गया था।
भर्ती कृषि विवि पालमपुर के मैदान में जिला चंबा और कांगड़ा के युवाओं के लिए होगी। भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि अब भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए मैदान में प्रवेश सुबह चार बजे से शुरू किया जाएगा।