फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, दो कंपनियां भरेंगी 158 पद

Sun, 17 Dec 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू में बीस दिसंबर को हिमाचल की दो कंपनियां 158 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। चयनित होने वाले उम्मीदवार को मासिक मानदेय के अलावा कई सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


बद्दी स्थित वर्धमान ग्रुप के कारखाने ऑरो टैक्सटाइल में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेनी वर्करों के लगभग 150 पद खाली हैं। इन पदों के लिए 20 दिसंबर को सुबह साढे़ दस बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार लिए जाएंगे। 

चयनित युवाओं को 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। आवेदक की आयु 18 और 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि को अपने सभी मूल दस्तावेजों और फोटो प्रतियों के साथ जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का ये होगा वेतन

जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। वहीं, मनाली स्थित ग्लेशियल एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के आठ पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 20 दिसंबर को सुबह साढे़ दस बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। 

आवेदक की आयु 18 और 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह कम से कम बारहवीं पास या स्नातक होना चाहिए। चयनित युवाओं को 7000 रुपये मासिक मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 

इच्छुक युवा निर्धारित तिथि को अपने सभी मूल दस्तावेजों और फोटो प्रतियों के साथ जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, तो भी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने पात्र युवाओं से इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें