हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टंकण दक्षता परीक्षाओं का शेडयूल जारी किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 773 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का टंकण और टाइपिंग टेस्ट 28 व 29 जून को होगा। जबकि पोस्ट कोड 803 क्लर्क भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 30 जून को आयोग के कार्यालय में होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों टेस्ट के बारे में सभी अभ्यर्थियों को सूचना भेज दी गई है।