हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोग्रामर पोस्ट कोड 781 के एक पद के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एक पद के लिए 2640 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 1991 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए। 17 जनवरी को आयोजित लिखित परीक्षा में 470 अभ्यर्थी मौजूद रहे, जबकि 1521 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इन 470 में से चार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें रोलनंबर 761000140, 761000151, 761001629 और 761001744 का चयन आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 17 सितंबर को आयोग के कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।