इंदिरा गांधी खेल परिसर में तीन दिन तक प्रदेश भर से आए 450 खिलाड़ी कराटे में दमखम दिखाएंगे। शुक्रवार को कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शिगोकान गोजुरियो कराटे हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संगठन के सेक्रेटरी जनरल पीएस पंवार, सनसाई दिनेश ठाकुर, अजय ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, सुंदर लाल, सुभाष चंद और शैलेंद्र चौहान मौजूद रहे।
पंवार ने बताया कि तीन दिन तक चलने चैंपियनशिप में कुमिते और काता के मुकाबले होंगे। इसमें अंडर-8 से लेकर सीनियर वर्ग तक के 450 खिलाड़ी प्रदेश के आठ जिलों से हिस्सा लेने आए हैं। 250 के करीब महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 23 सितंबर को होगा।