सैनिक स्कूल सुजानपुर में छठी और नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए 7 जनवरी, 2018 को लिखित परीक्षा होगी। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का जन्म 2 जुलाई, 2007 तथा 01 जुलाई, 2008 के मध्य होना चाहिए, जबकि नौंवी कक्षा के लिए छात्र का जन्म 2 जुलाई, 2004 से 01 जुलाई, 2005 के मध्य होना चाहिए।
आवेदन पत्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन अथवा डाक से मंगवाए जा सकते हैं। सामान्य श्रेणी छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 400 रुपये तथा डाक से मंगवाने पर 450 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति अथवा जनजाति वर्ग से संबंधित छात्रों के लिए ऑनलाइन शुल्क 250 रुपये तथा डाक से मंगवाने पर 300 रुपये निर्धारित किया है।
आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर) को 5 दिसंबर तक पहुंच जाने चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले, अधूरे तथा बिना शुल्क के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 01972-272024 अथवा 272039 पर संपर्क किया जा सकता है।