बागवानी विभाग में उद्यान प्रसार अधिकारी के 32 पदों पर बैच वाइज भर्ती होने जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इस पद के लिए बीएससी (हॉर्टिक्लचर) शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही आवदेनकर्ता की आयु 18-45 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिसूचित किए गए 32 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए आठ पद, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए एक पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक पद, उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों के लिए तीन पद, अनुसूचित जाति के लिए तीन पद, आईआरडीपी (एससी) के लिए एक पद, भूतपूर्व सैनिकों (एससी) के लिए एक पद, दिव्यांग (एससी) के लिए एक पद, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों (एससी) के लिए एक पद, ओबीसी के लिए पांच पद, ओबीसी आईआरडीपी के लिए दो पद, भूतपूर्व सैनिकों (ओबीसी) के लिए दो पद, दिव्यांग (एससी) के लिए एक पद, आईआरडीपी (एसटी) के लिए एक पद तथा भूतपूर्व सैनिकों (एसटी) के लिए एक पद आरक्षित है। अनीता गौतम ने कहा कि नौकरी के इच्छुक पात्र उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2019 से पहले ऊना, अंब तथा हरोली के रोजगार कार्यालयों में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके नाम बागवानी विभाग को भेजे जा सकें।