फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि की स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कृषि विवि पालमपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रदेश के साथ देशभर से करीब साढ़े 17 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें करीब साढ़े चौदह हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इन प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र अपना परिणाम विवि की दी गई वेबसाइट पर देख सकते है। मेरिट के आधार पर इन अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर आना होगा। इसका ब्योरा विवि की वेबसाइट पर दिया गया है।

कृषि विवि की ओर से नौ जून को आयोजित वेटरनेरी महाविद्यालय के लिए बीवीएससी एवं एएच तथा कृषि महाविद्यालय में बीएससी (कृषि आनर्स) की प्रवेश परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही 17 जून को आयोजित एमएससी (कृषि), एमवीएससी तथा एमएससी (कम्यूनिटी साइंस) प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डा. हृदय पाल सिंह ने कहा कि मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ काउंसलिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।

काउंसलिंग के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा का परिणाम, प्राप्तांक व काउंसलिंग की तिथियों समेत संपूर्ण जानकारी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें