बीएड प्रवेश को 31 मई को हुई कमेटी की बैठक में तैयार किए शेड्यूल को कुलपति से मंजूरी मिल चुकी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो जाएगी।
आठ जून को एचपीयू अपने एडमिशन पोर्टल admissions.hpushimla.in को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए खोल देगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने माना कि बीएड प्रवेश को 31 मई को हुई कमेटी की बैठक में तैयार किए शेड्यूल को कुलपति से मंजूरी मिल चुकी है।
इसके मुताबिक आठ से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। 15 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी, 26 जुलाई को परिणाम घोषित होगा। 31 जुलाई को प्रवेश परीक्षा शाखा पहली मेरिट सूची जारी करेगी।
शेड्यूल फाइनल हो जाने के बावजूद अभी तक विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों की सूची और कुल बीएड सीटें कितनी हाेंगी, इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। चूंकि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए विवि ने फिलहाल बीएड प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल तय नहीं किया है।