फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4574 होनहारों को मिलेंगे लैपटॉप, इस दिन से सीएम कर सकते हैं आगाज

Mon, 09 Apr 2018 11:50 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप आवंटन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब शिक्षा विभाग माननीयों के इंतजार में है। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही माननीयों से समय मिलते ही प्रदेशभर में लैपटॉप आवंटन शुरू हो जाएगा। सूबे के 4574 होनहारों को लैपटॉप मिलेंगे। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग निदेशालय ने सूबे के नौ जिलों के उपनिदेशक कार्यालयों को पत्र जारी कर संबंधित विधायक और मंत्री के क्षेत्र में लैपटॉप के आवंटन का ब्योरा भेजा है। इस पत्र में हर जिला में लैपटॉप आवंटन के लिए मंत्री और विधायक का नाम इंगित किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी पहुंच रहे हैं।

वह यहां से लैपटॉप आवंटन की शुरुआत सकते हैं। अपडेट लैपटॉप की खेप भी नौ जिलों के उपनिदेशक कार्यालयों मे पहले ही पहुंच चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद लैपटॉप आवंटन प्रक्रिया पर अचानक विभाग ने रोक लगा दी थी। बताया जा रहा था कि लैपटॉप में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फोटो का लोगो था।
विज्ञापन


इसे हटाने के लिए विभाग को समय लग गया। हालांकि, प्रदेश में आचार संहिता के लगने से पहले कई जिलों में हजारों विद्यार्थियों को लैपटॉप बांट भी दिए गए थे। अब तमाम औपचारिकताएं पूरी होने पर विभाग मंत्रियों और विधायकों का इंतजार कर रहा है। 

किस जिले में कौन बांटेगा लैपटॉप
चंबा में 24 विद्यार्थियों को विस उपाध्यक्ष, सोलन में 38 को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री, मंडी में 112 को सीएम जयराम ठाकुर, लाहौल स्पीति में आठ को, कुल्लू में 52 को वन मंत्री, कांगड़ा में 1769 को चार कैबिनेट मंत्री, बिलासपुर में 538 को सदर बिलासपुर विधायक, हमीरपुर में 682 को विधायक भोरंज, शिमला में 354 विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री लैपटॉप प्रदान करेंगे।

इन जिलों में से कुछ एक ऐसे जिले भी हैं, जिनमें आचार संहिता से पहले कुछेक विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा ऊना, सिरमौर और किन्नौर में सभी लैपटॉप पहले ही बांटे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि निदेशालय से लैपटॉप आवंटन के लिए निर्देश मिले हैं। अगले सप्ताह से लैपटॉप आवंटन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें