हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 764 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के चार पदों को भरने के लिए करवाई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने एक मई 2021 को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई थी। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 764001614 शिवानी, 764001773 मनीषा देवी, 764001795 भावना और रोलनंबर 764001875 अजय कुमार का चयन हुआ है।