प्रदेश में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का आयोजन बिलासपुर के राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
विभाग के निदेशक रोजगार हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि मेले का आयोजन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इस
मेले में निजी क्षेत्र की चौदह कंपनियां उन पदों के लिए भर्ती करेंगी, जिनकी योग्यता स्नातक, आईटीआई, बारहवीं और दसवीं पास हो।
चौधरी ने बताया कि मेले में युवाओं को अपने मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा।