हिमाचल विश्वविद्यालय ने नवंबर माह में ली पीजी परीक्षाओं में से वीरवार को एमएससी भूगोल प्रथम, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। एमए गणित के विभिन्न सेमेस्टर, पीजीडीसीए प्रथम, द्वितीय, एमसीए तृतीय, चतुर्थ और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया है। नतीजे विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।