फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: जिनका फीस स्टेटस जीरो, वही करें आयोग से संपर्क

Mon, 25 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 69 विभिन्न पोस्ट के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वेबसाइट देखकर ही परीक्षा शुल्क से संबंधित पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने परीक्षा शुल्क से संबंधित लंबित मामलों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने सितंबर माह में 69 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत तीन हजार पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास ढाई लाख आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से करीब 38 हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी परीक्षा शुल्क संबंधित स्टेटस को वेबसाइट जीरो दर्शा रही है।

इन अभ्यर्थियों से आयोग ने 31 दिसंबर तक बैंक चालान की प्रति, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बैंक स्टेटमेंट की प्रति आयोग के कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब जिन अभ्यर्थियों का फीस स्टेटस सही है, वे भी आयोग के कार्यालय में पत्राचार करने लगे हैं। इससे आयोग के स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आयोग के कार्यालय में केवल वही अभ्यर्थी संपर्क करें, जिनका फीस स्टेटस जीरो है। आयोग में संपर्क करने से पहले आयोग की वेबसाइट भी चेक कर लें।
विज्ञापन

लिपिक एलडीआर का टाइपिंग टेस्ट रद्द

डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लिपिक एलडीआर का टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पूर्व में आयोग ने लिपिक एलडीआर की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 26 और 27 दिसंबर को टाइपिंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित की थीं।

लेकिन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार अब यह टंकण परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों को नहीं होगी। इसमें यथास्थिति बनाए रखने बारे निर्देश जारी किए गए हैं।

आयोग के सचिव ने कहा कि इन पदों को भरने के लिए अब टंकण परीक्षा की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 18001808095 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें