फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती का परिणाम घोषित

Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 565 के तहत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसके बाद आयोग को 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 46 आवेदन ही सही पाए गए। आयोग ने छंटनी के बाद 26 फरवरी 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें आठ अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर आगामी स्किल परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के रोलनंबर इस प्रकार हैं- 565000003, 565000007, 565000010, 565000027, 565000029, 565000034, 565000045, 565000046

फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर का एक पद भरा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कंट्रोलर, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी शिमला में पोस्ट कोड 492 के तहत फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर का एक पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर रोलनंबर 492000083, राजा नारु का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें