हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस 2018 के विभिन्न 14 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। चार पद एचएएस, एक पद तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी के 8 पद और असिस्टेंट रजिस्ट्रार का एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी है।