फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विवि ही करवाएगा ये प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल जारी

Tue, 23 Jan 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर पहले की तरह इस बार भी प्रवेश परीक्षा का संचालन करेगा। विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा को लेकर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं। 

विज्ञापन


विवि के पास अखिल भारतीय तकनीकी तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से कोई लिखित में आदेश और पत्र नहीं मिला है। इसी के साथ विवि ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2018) के लिए परीक्षा शेड्यल भी जारी कर दिया है। 

तकनीकी विवि 12 मई और 13 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करेगा। विवि की परीक्षा नियंत्रक शाखा ने इस परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। विवि मार्च माह में इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि विवि 12 मई को बीटेक, बी-फार्मेसी, बीफार्मेसी आयुर्वेदा सुबह के सत्र में, जबकि एम-फार्मेसी व एमटेक की प्रवेश परीक्षा संध्याकालीन सत्र में आयोजित करेगा।

इसी तरह 13 मई को सुबह के सत्र में एमबीए, जबकि संध्याकालीन सत्र में एमसीए और बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी की प्रवेश परीक्षा का संचालन करेगा।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रदेश भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। बीटेक की 50 फीसदी सीटें जेईई मेन और 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी की मेरिट से भरी जाएंगी। प्रो. पटियाल ने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें