हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड के तहत ली जाने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। अब इन पोस्ट कोड के पदों पर भर्ती सीधे मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर होगी। पोस्ट कोड 908 प्रयोगशाला सहायक और पोस्ट कोड 909 नेत्राधिकारी की परीक्षा तीन अगस्त को जबकि पोस्ट कोड 910 फार्मासिस्ट एलोपैथी और पोस्ट कोड 905 मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड दो की परीक्षा चार अगस्त को होना प्रस्तावित थी। लेकिन आयोग इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सीधे मूल्यांकन परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जल्द ही मूल्यांकन परीक्षा की तिथियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।