हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 888 सांख्यिकी सहायक के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन तीन पदों को भरने के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद अप्रैल 2021 में लिखित परीक्षा और सितंबर में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 888000086 निधि शर्मा, 888000493 संजीव कुमार और रोलनंबर 888003462 अमित कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।