फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: स्टाफ नर्स समेत तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Thu, 02 Dec 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने गुरुवार को  स्टाफ नर्स समेत तीन और भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने इसकी जानकारी दी। भर्ती परिणाम आयोग ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 893 में स्टाफ नर्स के 90 पदों को भरने के लिए अगस्त 2021 में ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 244 अभ्यर्थियों का चयन 29 से 31 दिसंबर 2021 तक होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 899 में कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के छह पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे और 11 सितंबर 2021 को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 23 अभ्यर्थियों का चयन 28 दिसंबर 2021 को होने वाले पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।  

पेट्रोल पंप अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 877 में एचआरटीसी में पेट्रोल पंप अटेंडेंट के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा, जबकि 28 अगस्त को मूल्यांकन परीक्षा करवाई। मेरिट के आधार पर आयोग ने तीन अभ्यर्थियों रोलनंबर 877000049, 877000574 रोलनंबर 877000940 को सफल घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें