हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त और विकास निगम प्रबंध निदेशक कार्यालय में फील्ड असिस्टेंट के एक पद को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 766 में इस एक पद को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। जिसके बाद आयोग ने 8 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा और 20 जनवरी 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। रोलनंबर 766001247 अभिषेक शर्मा को सफल घोषित किया गया है।