हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा में कुल 311 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें 240 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 40 विद्यार्थियों का परिणाम रि-अपेयर घोषित हुआ है। परीक्षा परिणाम 77.17 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में पुनर्निरीक्षण के लिए विद्यार्थी 15 नवंबर तक 400 रुपये प्रति विषय शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा।