फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने फिर तय किया टेट का शेड्यूल, इस दिन से होंगी आठ विषयों की परीक्षाएं

Fri, 07 Aug 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्थगित किए गए आठ विषयों के टेट का शेड्यूल फिर से जारी कर दिया है। इससे पहले इन परीक्षाओं को बोर्ड ने स्थगित कर दिया था। जेबीटी टेट 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर साढे़ 12 तक होगा। शास्त्री टेट 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे से साढे़ चार बजे तक चलेगा। टीजीटी नॉन मेडिकल 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से साढे़ 12 और एलटी परीक्षा दोपहर 2 से साढे़ चार तक, टीजीटी आर्ट्स टेट 27 अगस्त को सुबह 10 से साढे़ बारह बजे तक और टीजीटी मेडिकल की परीक्षा 27 अगस्त को दोपहर 2 से साढे़ चार बजे तक करवाई जाएगी। पंजाबी टेट 28 अगस्त को सुबह 10 से साढे़ 12 और उर्दू टेट 28 अगस्त को ही दोपहर 2 से साढ़े चार बजे तक करवाया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी सोनी ने कहा कि अभ्यर्थी उक्त लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें