राज्य लोक सेवा आयोग ने 14 जुलाई को आयोजित की गई राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। 22 विषयों में परीक्षा ली गई थी। अंग्रेजी विषय में 75, केमिकल साइंस में 58, लाइफ साइंस में 179, हिंदी में 116, जियोग्राफी में 14, सोशियोलॉजी में 28, म्यूजिक में 18, फिजिकल एजूकेशन में 16, इकॉनोमिक्स में 73, राजनीति शास्त्र में 118, कॉमर्स में 137, गणित में 42, संस्कृत में 69, इतिहास में 81, फिजिकल साइंस में 47, लोक प्रशासन में 16, कंप्यूटर साइंस में 46, टूरिज्म मैनेजमेंट में 21, जनसंचार और पत्रकारिता में 19, फिलोसिफी में 3, साइकोलॉजी में 9, एजूकेशन में 31 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।