प्रदेश नर्सिस रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला ने जीएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा परिणाम घोषित किया है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार ऊषा मेहता ने बताया कि अक्तूबर 2018 में ली गई जीएनएम प्रथम वर्ष में कुल 1118 छात्राओं में से 832 छात्राएं और द्वितीय वर्ष में 1030 में से 880 छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रथम वर्ष का 79.7 फीसदी और द्वितीय वर्ष का 85.4 फीसदी परिणाम रहा है। वेबसाइट www.hpnrcshimla.org पर भी जानकारी ली जा सकती है।