हजारों छात्राएं इस योजना से लाभान्वित हाेंगी। सरकार ने बेटी है अनमोल योजना में संशोधन करते हुए इस योजना को अब कॉलेजों में भी शुरू कर दिया है। बीए, कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग (बीई), प्रौद्योगिकी (बी-टेक), आयुर्विज्ञान तथा शल्प विज्ञान (एमबीबीएस), विधि (एलएलबी), शिक्षा स्नातक (बीएड) में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को हर साल छात्रवृत्ति मिलेगी।
इन छात्राओं को स्नातक कक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हर साल पांच हजार की राशि प्रदान की जाएगी। निदेशालय महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना की ओर से गरीबी रेखा से नीचे कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सीडीपीओ ऑफिस में इसके फार्म मिलेंगे और यहीं जमा करवाना होगा।