फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की परीक्षा में पूछ लिए 11वीं कक्षा के प्रश्न, छात्र परेशान

Fri, 24 Mar 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों में वीरवार को हुई एसओएस की बारहवीं की लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की गलती से परीक्षार्थी असमंजस में पड़ गए। परीक्षा में 94 फीसदी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस के पूछे गए थे। बारहवीं कक्षा के सिलेबस की तैयारी कर परीक्षा केंद्र पहुंचे विद्यार्थी प्रश्नपत्र देखते ही मायूस हो गए।
विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश में एसओएस के तहत लोक प्रशासन विषय की बारहवीं कक्षा की परीक्षा थी। 100 अंकों की परीक्षा में महज छह अंकों के प्रश्न बारहवीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। अन्य सभी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस से थे। बृज लाल, नीलमा, आशा कुमारी, भुवनेश्वरी, चंद्रिका, गुड्डी देवी, कौशल्या देवी, चूड़ामणी, दुनी चंद और संजय कुमार ने कहा कि वे जमा दो कक्षा के पाठ्यक्रम की तैयारी कर परीक्षा देने पहुंचे थे। 

प्रश्नपत्र में महज दो ही प्रश्न 12वीं के सिलेबस से थे। अन्य सभी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस के थे। इस कारण उन्हें परेशानी हुई। उधर, लोक प्रशासन विषय के प्रवक्ता केसर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रश्नपत्र में बारहवीं कक्षा के लोक प्रशासन विषय से महज दो ही प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा 94 फीसदी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें