फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 15 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र में विवि से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार को विवि का एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी श्रेणीवार बढ़ाई गई आवेदन फीस के साथ 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि 25 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 31 जुलाई को पहली मेरिट जारी की जाएगी। विवि अगस्त के पहले सप्ताह में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर देगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि प्रदेश में 11 परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रोस्पेक्टस और एडमिशन के शेडयूल को प्रशासन से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद पोर्टल  wwww.admissions.hpushimla.in को खोल दिया है।
विज्ञापन


इसमें छात्र लॉगइन बनाकर आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते है। हालांकि, अभी विवि ने यह साफ नहीं किया है कि इस बार बीएड की कितनी सीटें भरी जानी हैं और कितने कॉलेजों में बैच चलाए जाने हैं। मामला अभी न्यायालय में है। कोर्ट का फैसला आने पर साफ होगा कि कालेजों के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय कितने कॉलेजों में नया बैच चलाने को अनुमति देगा। 

सब्जिेक्ट कांबिनेशन की लागू रहेगी शर्त 
मेडिकल, नॉन मेडिकल और आर्ट्स, कॉमर्स संकाय में बीएड की ऑप्शन भरने के साथ छात्रों को यूजी या पीजी कोर्स में पढ़े गए विषयों का कांबिनेशन भी भरना होगा। विवि ने कांबिनेशन की शर्त इस बार से लागू कर इसे नियमों में शामिल किया है। सही कांबिनेशन न होने पर प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ शर्त को नजरअंदाज कर सीट भरने वाले कॉलेजों की मुश्किल बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें