फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए मांगे आवेदन

Fri, 22 Feb 2019 10:50 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रमेश कटोच ने बताया कि मैसर्ज ओरो डाइंग (वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड का एक यूनिट) बद्दी में 150 पद (महिला एवं पुरुष) अप्रेंटिस और हेल्परों के पद भरेगा। उन्होंने बताया अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा 12वीं पास हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित 22 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 23 फरवरी उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ, 25 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 26 को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां तथा 27 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक जो इन पदों के लिए योग्य हैं, वे साक्षात्कार पत्र के बिना भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें