फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भरे जाएंगे ड्रग इंस्पेक्टरों समेत इन श्रेणियों के 45 पद

Tue, 17 Sep 2019 01:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य सुरक्षा विनियम विभाग में ड्रग इंस्पेक्टरों के 17 पद भरने का फैसला लिया है। ये पद भरने को अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इससे राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने और इस क्षेत्र में निगरानी की कड़ी व्यवस्था लागू होगी। 

विज्ञापन


कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती से 22 कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट ने वन विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से हिमाचल प्रदेश वन सेवाओं के सात पदों को भरने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने नेपाल मूल के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी विशेष राहत दी है। लोक निर्माण विभाग में नेपाल मूल के 26 दैनिक भोगियों के विभिन्न वर्गों के कर्मियों को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में छूट दी है। इनकी सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें