लोक निर्माण विभाग में 300 कर्मचारियों को पदोन्नति देकर वर्क इंस्पेक्टर बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ की ओर से उठाए जा रहे हर विषय का सरकार गंभीरता से संज्ञान ले रही है।