फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागू में रोजगार मेला आज, 23 पदों पर होगी सीधी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 27 जुलाई को हॉलिडे इन रिजॉर्ट फागू (ठियोग) में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होटल से जुड़े 23 विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे होगा। फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर के पांच, फ्रंट ऑफिस स्टाफ के छह, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के सात तथा कॉमिस-I, कॉमिस-II और कॉमिस-III के पांच पद हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,881 से 25,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें