फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुक हेल्पर पद के लिए कैंपस इंटरव्यू 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला 24 सितंबर को कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगा। यह भर्ती अभियान त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल नालदेहरा में सुबह 11:00 बजे होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने यह जानकारी दी। कुक हेल्पर और स्टीवर्ड दोनों के लिए एक-एक पद उपलब्ध है। इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की है। केवल पुरुष उम्मीदवार ही इन पदों के लिए पात्र होंगे। कुक हेल्पर को 13 हजार प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास मिलेगा। स्टीवर्ड पद के लिए 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें