फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अल्टरनेरिया रोगों पर 19 तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नौणी विश्वविद्यालय के बागवानी विभाग की ओर से सेब में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों पर चलाया जाने वाला जागरूकता अभियान 19 फरवरी तक चलेगा। अभियान के लिए शिमला की चार टीमें गठित की गई हैं। नए शेड्यूल के आधार पर अब पहली टीम 17 फरवरी को भरथाटा और कठासू, 18 फरवरी को नंदपुर और अणु और 19 फरवरी को छाज्जपुर और धर्माना का दौरा करेगी। दूसरी टीम 17 फरवरी को लोअर कोटी और मुंचाडा, 18 फरवरी को देविधार और जांगला और 19 फरवरी को तेलगा और संदासु क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। तीसरी टीम 17 फरवरी को बमटा और मातल, 18 फरवरी को खद्दर और चौपाल और 19 फरवरी को बासाधार और बलग क्षेत्रों में जाएंगी। चौथी टीम 17 फरवरी को ननखड़ी और नागाधार, 18 फरवरी को खडाहन तथा आदर्शनगर और 19 फरवरी को टिक्कर और खोलीघाट में अभियान चलाएंगी। अल्टरनेरिया और मार्सोनिना के अलावा अब इन शिविरों में बागवानों को मिट्टी के स्वास्थ्य और माइट रोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें