फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: किशोरों को नशे से दूर रखने के लिए छेड़ी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिमला की ओर से बच्चों और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिला कोर्ट चक्कर में प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) उमेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की डॉन (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) योजना के तहत यह पहल की है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, तालुका विधिक सेवा समितियों, स्थानीय प्रशासन और बाल संरक्षण एजेंसियों के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें