फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन को लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सिविल अस्पताल सुन्नी में तीन मार्च को कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क जांच होगी। तहसील कल्याण अधिकारी सुन्नी सतीश शर्मा ने बताया कि यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। इसमें जिन वरिष्ठ नागरिकों में मोतियाबिंद पाया जाएगा उनका ऑपरेशन इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल शिमला करवाया जाएगा। यह ऑपरेशन निशुल्क होगा। इसके अलावा मरीजों को अस्पताल आने-जाने के लिए निशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें