फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आधार बनाने के लिए पीरन में शिविर 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत में 21 मई को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। पंचायत और डाक विभाग सोलन मंडल की ओर से लगाए जा रहे इस शिविर में नए आधार बनेंगे। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। डाक विभाग सोलन के निरीक्षक सुशील दत्त शर्मा ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से शिविर शुरू हो जाएगा। पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क सुविधा रहेगी। आधार कार्ड में किसी प्रकार के बदलाव के लिए 50 रुपये और बायोमीट्रिक फोटो अपडेट के लिए सौ रुपये शुल्क रहेगा। पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने पंचायत के सभी लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें