फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मनाली से जालंधर जा रही पर्यटकों की बस पलटी, 18 घायल, तीन पीजीआई रेफर

Fri, 25 Nov 2022 06:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में 40 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर जा रही पर्यटकों की बस पलट गई। हादसे में 18 पर्यटक घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि 13 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


हादसे का कारण ओवर स्पीड माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब दो बजे पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में 40 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और घायल हुए 13 पुरुष और पांच महिलाओं को निजी वाहनों और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाए।

उधर, बिलासपुर प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को 5,000 रुपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2,000 रुपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी है। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने बताया कि घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। घायलों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


ये हुए हैं घायल
घायलों की पहचान आरती जैन और राहुल जैन निवासी कॉपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी, चांदी वली मुंबई, हर्ष व्यास निवासी गांव ब्रह्मपुर जिला उधमपुर राजस्थान, आशीष भिगारें निवासी सिद्धि विनायक, अनैक्स डोकली, थाने बेस्ट मुंबई, पूर्वी जैन निवासी सागर स्टेट जिला उदयपुर राजस्थान, दीवान चंद निवासी मिग कॉरेज हॉल टाउनशिप जिला नासिक महाराष्ट्र, प्रद्न्या गायकवाड़ निवासी सेक्टर-15 खारघर नवी मुंबई, सचिता नेहरा निवासी सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान, पंकज नेहरा, गणेश निवासी गोदावरी स्ट्रीट डाकघर मारपा जिला कोयामुतू तमिलनाडु, वर्षा नायक निवासी भुवनेश्वर ओडिशा, संवित कुमार, अमित राय निवासी गांव नंगल पुरोडिल, डाकघर लांबरा जिला जालंधर पंजाब, अंकित सिंह निवासी विश्व शांति सोसायटी, जिला थाने ईस्ट मुंबई, मुतू कृष्णा निवासी ब्राडी पार्क, साई बाबा कॉलोनी जिला कोयंबटूर तमिलनाडु के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें