शिमला। शोघी के पास रविवार दोपहर निजी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार निजी बस शोघी से शिमला आ रही थी, जबकि हरियाणा नंबर की कार में कुछ सैलानी शिमला से चंडीगढ़ जा रहे थे। शोघी से कुछ दूरी पर बस और कार में टक्कर हो गई। कार में सवार सैलानियों को हल्की चोटें आईं। उधर, बस चालक ने दावा किया कि बस का पट्टा टूटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर जाम भी लगा रहा। ब्यूरो