शिमला। खलीनी में एक बस ने कार को टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कार चालक विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से एचपीयू जा रहा था। इसी दौरान जब वह खलीनी बाईपास के पास पहुंचा तो खलीनी की ओर से आ रहे बस चालक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनके वाहन को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मंगलवार को कार चालक की शिकायत पर केस दर्जकर करके मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो