शिमला। पंथाघाटी से बस स्टैंड की ओर आ रही निजी बस देवनगर के पास खराब हो गई। इस वजह से सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मामला मंगलवार सुबह का है। बस में सवार अनीता, सोनू, नरेंद्र समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी समस्या पेश आ रही थी। इस बीच जब बस देवनगर पहुंची तो खड़ी हो गई। इसके बाद बस को किनारे पर खड़ा किया गया। सुबह के वक्त भारी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि यात्री परेशान न हो इसलिए उन्हें दूसरी बसों में भेजा गया। संवाद