शिमला। नगर निगम की सिंगल अंब्रेला कमेटी ने 49 भवनों के नक्शों को मंजूरी दी है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में कुल 65 नक्शों के आवेदनों पर चर्चा हुई। इस दौरान 16 नक्शों के आवेदनों में कमियां पाई गईं। इन्हें फिलहाल लौटाया गया है। नगर निगम वास्तुकार राजेश शर्मा ने बताया कि कुल 49 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। जल्द ही संबंधित लोगों को इनके मंजूरी पत्र जारी किए जाएंगे। ब्यूरो