फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली कॉलेज के पास बनाएं शौचालय : एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन संजौली की ओर से शनिवार को परिचय बैठक आयोजित की गई। इसमें करीब 45 से 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने आम जनता, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या उठाते हुए नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल से संजौली कॉलेज के पास सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया जबकि महासचिव विजय सनोरिया ने परिचय बैठक के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लक्कड़ बाजार से संजौली तक के व्यस्त पैदल मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस मार्ग का उपयोग स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों द्वारा बड़ी संख्या में किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें